पपीता,चना दाल की सब्जी (papita chana dal ki sabzi recipe in hindi)

सुशीलाम३०७जीमेल.कॉम @cook_31927372
पपीता,चना दाल की सब्जी (papita chana dal ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले हम पपीता को धोकर छील लेंगे फिर न पतला न मोटा मध्यम आकार में काट लेंगे। चना दाल को २ घंटे के लिए भीगने दें फिर कूकर में १ सीटी आने तक पकाएंगे और प्लेट में निकाल लेंगे।
- 2
एक कड़ाही में तेल गर्म होने देंगे फिर कटे प्याज, हरी मिर्च तड़का देंगे और भूनेंगे फिर चना दाल को २ मिनट भूनेंगे इसके पश्चात कटे पपीता को डालकर मिला लेंगे और आधा चम्मच नमक मिलाकर ढककर धीमी आंच में पकने देंगे।
- 3
थोड़ी देर बाद सूखे मसाले हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर भूनेंगे।
- 4
इसके पश्चात टमाटर डालेंगे मिला लेंगे फिर पकने देंगे। अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।३,४ मिनट ढक कर पकने देंगे।
- 5
सब्जी बनकर तैयार है धनिया पत्ती आवश्यकतानुसार डालेंगे।
- 6
एक बाउल में निकाल लेंगे। ऊपर से धनिया पत्ती गार्निश कर लेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16152638


















कमैंट्स (5)