सहजन फूल की सब्जी (sahjan phool ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सहजन के फूल को अच्छे से साफ करके दो-तीन पानी से धो लें फूल जमीन पर गिरते हैं तो उसमें बहुत मिट्टी रहती है इसलिए उसको दो-तीन पानी से अच्छे से धो लीजिए जिससे पूरी मिट्टी बाहर निकल जाए कुकर में 5 सीटी आने तक उबालें छलनी में निकाल कर फिर से एक पानी से अच्छे से धो लें
- 2
कढ़ाई में प्याज़ हरी मिर्च को गुलाबी होने तक पकाएं टमाटर तथा सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं सहजन के फूल को हाथों से अच्छे से निचोड़ कर डालें
- 3
अच्छे से मिलाकर 5 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भूनें आधा गिलास पानी डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं
- 4
पानी सूखने पर हरा धनिया डाल दे और चम्मच से थोड़ा सब्जी को अच्छे से मैश कर ले
- 5
गरमा गरम सहजन फूल की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है इसे आप रोटी या दाल चावल के साथ खा सकते हैं यह बहुत ही हल्की-फुल्की सब्जी है और उसके बहुत सारे फायदे भी हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पंजाबी मटर पनीर (Punjabi Matar Paneer recipe in Hindi)
- कमल ककड़ी के कोफ्ते (kamal kakdi ke kofte recipe in Hindi)
- तुरई के छिलके और भुट्टे की सब्जी (turai ke chilke aur bhutte ki sabzi recipe in Hindi)
- वेजिटेबल कोप्ता करी (vegetable kofta curry recipe in Hindi)
- लौकी मूंग दाल की सब्जी (lauki moong dal ki sabzi recipe in Hindi)



















कमैंट्स