पूरी के साथ आलू की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
बेड़मी पूरी बनाने के लिए उड़द दाल को 1 घंटा पहले गुनगुने पानी में भिगो कर रख दे पानी निकाल कर मिक्सर जार में डाले अदरक,हरी मिर्च मिलाकर दरदरा पीस ले एक बाउल में गेहूं का आटा, उड़द दाल,सूजी मिला दे नमक,लाल मिर्च पाउडर,सौंफ,जीरा पाउडर धनिया पाउडर,चुटकीभर हींग 3 स्पून ऑयल मिला कर आटा गूंध ले और ऑयल लगा कर 20 मिनट ढक कर रख दे आटे की लोई बना पूरी बेल ले
- 2
सरसो का तेल गरम करे पूरी को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे ऑयल से निकाल टिशू पेपर पर रखे ऑयल सोक ले तो प्लेट में सर्व करे
- 3
आलू की सब्जी बनाने के लिए आलू को उबाल ले छीलकर रखे पैन में ऑयल डाले हींग,जीरा,हरी मिर्च,टमाटर पीसा हुआ डाले और सॉफ्ट होने तक भूने स्वादनुसार नमक,लाल मिर्च,हल्दी,धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले
- 4
थोड़ा दही मिलाए स्वाद अच्छा आता है आलू मैश कर मिलाए कसूरी मेथी हाथ में मसाला कर डाले गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती मिलाए
- 5
बेड़मी पूरी और आलू की दही वाली स्वादिष्ट रेसिपी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स