रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर (restaurant style kadai paneer recipe in Hindi)

रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर (restaurant style kadai paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबुत मसालों को हल्का सा भुन ले खुशबू आने तक,फिर ठंडा होने पर मिक्सी में पीस और पनीर के चोकोर टुकड़े कट कर ले और हल्का सा तेल में फ्राई कर ले और टिशु पेपर पर निकाल ले...फिर उसके बाद शिमला मिर्च और 1 चोकोर कटा हुआ प्याज़ हल्का सा नरम पका ले और एक प्लेट में निकाल ले |
- 2
एक कड़ाई ले उसमे थोडा तेल डाले फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाले और हल्का सा भुन ले फिर गुलाबी होने पर उसमे टमाटर मिला दे और हल्का सा नरम होने तक पकाए |इसको मिक्सी में डाल कर पीस ले
- 3
अब कड़ाई ले उसमे थोडा तेल डाले और फिर उसमे प्यूरी को डाल दे और उसमे लाल मिर्च,धनिया पाउडर,हल्दी और नमक मिला दे जैसे ही ग्रेवी से तेल अलग हो उसमे दूध और फ्रेश क्रीम मिला दे और कड़ाई मसाला भी मिला दे
- 4
फिर जब ग्रेवी थोड़ी थिक होने लगे तब पनीर,प्याज और शिमला मिर्च मिला दे और 4-5 मिनट तक पकाए और आप इसको गरमा गरम चपाती या पूरी के साथ परोस सकते है
- 5
स्वादिष्ट व जाएकेदार रेस्टोरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर तैयार है जो सभी को ज़रूर पसंद आएगा
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)