सॉस वाली भिंडी (sauce wali bhindi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धो कर सूखा ले और लंबी लंबी काट ले।
- 2
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें गैस मध्यम आंच पर रखें।अब इसमें सबसे पहले सौंफ डालकर चला ले।
- 3
अब साबुत लाल मिर्च कटी हुई डाले और प्याज़ डालकर भून ले।अब जब प्याज़ गोल्डन कलर का हो जाए तो भिंडी को डालकर सबको अच्छी तरह मिलाएं।
- 4
अब नमक,लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर गैस की आंच कम कर दे और बीच बीच में चलाते रहे ।ध्यान रहे हमें कड़ाही को ढकना नहीं है ।खोल कर ही भिंडी पकानी है।
- 5
अब थोड़ी देर बाद देखे भिंडी अच्छे से पक गई हो तो इसमें टोमाटोसॉस डालकर थोड़ी देर चलाए और गैस बंद कर दे।अब एक सर्विंग बाउल में निकाल ले और गरम गरम रोटी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16222951




कमैंट्स (7)