चना मसाला (chana masala recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में तेल को गर्म करेंगे फिर उसमें पचफोरन और खड़े मसाले डालेंगे जब वह चटकने लगेगा तो अदरक और लहसुन कूटा हुआ डालेंगे और अच्छे से भुनेगे।
- 2
अब हम इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज़ डालेंगे और गुलाबी भूलेंगे फिर उसके बाद हम उस में कटे हुए टमाटर, हल्दी और हींग डालेंगे और ढककर थोड़ा पकाएं।
- 3
टमाटर जब थोड़ा थक जाएगा तो हम उसमें सारा सूखा मसाला डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे और ढक कर फिर पकाएं ताकि सारा मसाला अच्छे से पक जाए और गल जाए।
- 4
थोड़ी देर के बाद हमारा सारा मसाला अच्छी तरीके से गल जाएगा।
- 5
अब हम इसमें उबले हुए लाल चने और अपनी आवश्यकता के अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएंगे और फिर से 1 मिनट के लिए ढक देंगे ताकि उबले हुए चने में सारा मसाला मिल जाए।
- 6
हमारा बिहारी लाल चना तैयार है। आप इसे रोटी या मुरमुरे किसी के साथ भी खा सकती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16224166




कमैंट्स