सूजी का हलवा (sooji ka halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
- 2
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को धो कर भिगो लीजिये. - 3
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
- 4
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कढ़ी दही सोया बड़ी की(kadhi dahi soya vadi ki recipe in Hindi)
- राजस्थानी लहसुन टमाटर की चटनी (Rajasthani lahsun tamatar ki chutney recipe in hindi)
- भिंडी आलू दही वाली (bhindi aloo dahi wali recipe in Hindi)
- दही सैंडविच (Dahi sandwich recipe in Hindi)
- मसाला भिंडी फ्राई (masala bhindi fry recipe in Hindi)




कमैंट्स