मसाला पास्ता (masala pasta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबलने के लिए रखें.
- एक उबाल आते ही इसमें पास्ता डालकर उबाल लें और आंच बंद कर दें. थोड़ा सा तेल भी डाल दें ताकि पास्ता आपस में न चिपके. - 2
जब पास्ता पूरी तरह से उबल जाए तब इसे पानी से छानकर एक कटोरी में अलग निकाल लें.
- गरम पानी से निकालते ही इसे तुरंत ही ठड़े पानी से धो लें. ऐसा करने से पास्ता खिला-खिला रहेगा.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें. - 3
तय समय के बाद टोमाटोप्यूरी, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर अच्छे से चला लें.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो इसमें पास्ता डालकर अच्छी से मिलाएं और 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें. - 4
आंच बंद करने के बाद ही चीज़ मिलाएं.
- तैयार है मसाला पास्ता. टोमाटोकेचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स