तडका मूंग(tadka moong recipe in hindi)

#CJ
#week3
हरे मूंग खाने में बडे ही स्वादिष्ट लगते हैं और उस पर अगर तडका लगाये जाये तो और भी स्वादिष्ट लगते हैं । वो भी लहसुन,जीरा और कडीपता का तो सोने पे सुहागा ।वैसे मूंग प्रोटीन से भरपूर है और सुबह के नाश्ते में तडका लगाकर खायें जाये तो ये एक हेल्दी नाश्ता हो जाता है । तो चलिए बनाते हैं लहसुन और जीरा का तडका लगाकर ये हरे मूंग ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग को अच्छी तरह से धोकर रात भर भिगो के रखें ।
- 2
कुकर में मूंग भि गे उतना पानी डालें ।फिर इसमें नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालें ।और एक सीटी लगाये और 5 मिनट धीमी आँच पर रखें ।
- 3
सीटी खुलने पर तडका पॅन में तेल डालें और बारीक कटी हुई लहसुन डालें और लाल होने पर जीरा और कडीपता डालें और गॅस बंद करें और मूंग पर डालें ।
- 4
जब सर्व करें तब उस पर अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें ।बारीक कटा हुआ प्याज़ और बारीक कटी हुई कच्ची कॅरी भी डालें ।इससे मूंग का स्वाद दुगुना हो जाता है ।
- 5
इसे सर्व करें रोटी के साथ सुबह के नाश्ते पर बडे प्यार से ।धन्यवाद ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)