गुड़ का मालपुआ(gud ka halwa recipe in hindi)

#jc week2
#RMW
#RD2022
#SN2022
उत्तर भारतीय भोजन में मीठा पुआ साइड डिश के तौर पर परोसा जाता है। हमारे यहां होली, अनंत पूजा, सरस्वती पूजा और तिलक में पुआ सिंग्नेचर पकवान है क्योंकि इसके बिना पर्व त्यौहार अधूरा है। यूं तो पुआ विभिन्न प्रकार से बनाएं जातें हैं जिसमें केले का मालपुआ, खोया का माल पुआ, नारंगी और आम का मालपुआ, सूजी का मालपुआ, मैदा का और चावल आटा का मालपुआ, गुड का पुआ।आज मैं गुड़ डालकर मालपुआ बनाई हूं जो बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा होता है और ५-६दिनों तक खाया जाता है। यही कारण है कि हमारे यहां बेटी और बहू की विदाई में कलेवा में गुड़ का पुआ देने का रिवाज है। मेरे भाई को मेरे हाथ का बना पुआ बहुत पसंद हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाई हूं।

कुकिंग निर्देश
- 1
गुड का पुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। फिर बड़े बर्तन में आटा निकाल कर गुड़ के घोल डालकर मिलाएं फिर आवश्यकता अनुसार दूध डालकर लम्स फ्री पुआ बनाने के लिए लोर (घोल) तैयार कर लें। फिर गैस आंन कर कड़ाही में घी गर्म करें।
- 2
फिर कटे हुए मेवे, इलायची पाउडर और सौंफ डालकर मिलाएं और कलछुल से घुस के बीच में लोर डालकर पुआ बनाएं और आंच को लो मिडियम रखें और किसी चम्मच से पुआ के उपर गर्म घी डालकर सुनहरा होने तक उलट पलट कर दोनों तरफ सुनहरा तल कर सभी पुए को तैयार कर लें।
- 3
फिर कैशरोल में डालकर रखें और आवश्यकता अनुसार निकाल कर गरमागरम सर्व करें।यह ठंडा होने पर भी स्वादिष्ट लगता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)