पालक मेट पूरी, विथ पालक आलू की सब्जी

पालक मेट पूरी, विथ पालक आलू की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में आटा, मक्के का आटा, नमक, कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे।
- 2
फिर पालक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे,और थोड़ा सा पानी डालकर कड़क हो लगाकर तैयार करेंगे।
- 3
अब चकले पर बेलेंगे,और लम्बे - लम्बे आकार में १० से १४ पीसेस कट करके मेट की तरह डिजाइन बनाकर तैयार करेंगे।
- 4
और एक छोटी कटोरी से पूरी की तरह कट करेंगे।
- 5
अब कढ़ाई में तेल गरम करके गरमागरम मेट पूरी तलेंगे। लीजिए हमारा पालक मेट पूरी बनकर तैयार हैं, उसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करके हींग व जीरा का छाॅक देंगे। फिर कटी हरी मिर्च, कटे आलू डालकर मिक्स करेंगे।
- 6
अब नमक व १/४ कप पानी डालकर मिक्स करके ढककर २ मिनट पकाएंगे। फिर पालक पेस्ट, मसाले डालकर मिक्स करेंगे।
- 7
और २ मिनट पकाएंगे। पकने के बाद थोड़े से अमचूर पाउडर डालकर मिक्स करके गैस बंद कर देंगे।
- 8
लीजिए हमारा स्वादिष्ट व हेल्दी पालक मेट पूरी व पालक आलू की सब्जी बनकर तैयार हैं।
- 9
स्वादिष्ट पूरी सब्जी का आनन्द लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स