3 इन 1 कॉर्न एग सलाद | सैंडविच स्प्रेड | डिप

लाइट, ईजी और डिलीशियस रेसीपी 😀
आप इसे सलाद 🥗 सैंडविच 🌭 या डिप 🍔, तीनों तरीके से सर्व कर सकते हैं।
3 इन 1 कॉर्न एग सलाद | सैंडविच स्प्रेड | डिप
लाइट, ईजी और डिलीशियस रेसीपी 😀
आप इसे सलाद 🥗 सैंडविच 🌭 या डिप 🍔, तीनों तरीके से सर्व कर सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
दही और मेयोनीज़ को एक बाउल में निकलें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- 2
हरी मिर्च, पुदीना के पत्ते, लहसुन, काली मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर मिलाएं।
- 3
मस्टर्ड सॉस और नींबू का रस डालकर मिक्स करें, ड्रेसिंग/ स्प्रेड तैयार है, इसे सर्व करने के टाइम तक फ्रिज में रखें।
- 4
स्वीट कॉर्न के दानों को स्टीम कर लें। अंडों को उबालकर ठंडा कर लें। अंडे के छोटे टुकड़े कर लें। एक बाउल में डालें, कटा हरा धनिया और प्याज़ मिलाएं।
- 5
तैयार स्प्रेड डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें। सलाद तैयार है।
- 6
सैंडविच बनाने केलिए ब्रेड की स्लाइस पर स्प्रेड लगाएं, हल्का ग्रिल करें और सर्व करें। चिप्स, मोनाको बिस्कुट और नाचोस के संग आप इसे डिप की तरह सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (9)