कढ़ी पकौड़ी चावल (Kadhi pakodi chawal recipe in hindi)

कढ़ी पकौड़ी चावल (Kadhi pakodi chawal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ी बनाने के लिए मिक्सर जार में दही उर बेसन मिला कर फैट ले । और कढ़ी बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री को निकाल ले ।
- 2
कढाई में तेल गर्म कर राई चटकाएं और हींग, साबुत लाल मिर्च,मेंथी दाने को भून ले अब इसमे कदूकस किया हुआ अदरक मिलाएभून ले अब हल्दी पाउडर मिलाएं
- 3
अब इसमे बेसन और दही का घोल मिलाएं । कढ़ी को उबाल आने तक पकाए चलते हुए पकाए ।
- 4
जब कढ़ी उबालने लगे तो इसमें नमक मिलाएं और मध्यम आंच पर उबालने दे ।
- 5
पकौडी बनाने के लिए एक बाउल में बेसन नमक, हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा थोड़ा पानी मिला कर घोल तैयार कर ले । कढ़ाई में तेल गर्म कर छोटी छोटी पकौड़ी बना ले । दोनों तरफ से अच्छी तरह से सुनहरी होने तक तल ले ।
- 6
अब बनी हुई पकौड़ी को कढ़ी में मिलाएं । और 5 मिनट तेज आंच पर उबालने दे ।
- 7
चावल के लिए चावल को दो से तीन पानी में धो कर छान ले और फिर इसमे 3 कप पानी मिलाएं घी और नमक मिलाएं और ढक्कन लगा कर 3 सीटी आने तक पकाए । कुकर ठंडा होने दें चावल तैयार है ।
- 8
कढ़ी में तड़का लगने के लिए तड़का पैन में घी गर्म कर उसमें जीरा चटकये और साबुत लाल मिर्च,लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और कढ़ी पकौड़ी पर तड़का लगा दे ।
- 9
धनिया पत्ती मिलाएं । गरमागरम कढ़ी पकौड़ी चावल को परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स (6)