घी के लड्डू (Ghee ke laddu recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1 बाउल में गेहूं का मोटा पिसा हुआ आटा लें उसमें फिर सूजी डालें फिर इसमें 100 ग्राम तेल डाल दें फिर 1 सॉस पैन में पानी को गर्म कर के इस आटे में ढाल कर आटा गूंध लें ।फिर उसके बड़े बड़े मुट्ठियाँ बनाए
- 2
अब कढ़ाई को गैस पर रखें उसमें तेल डालें तेल को गरम होने दें और इन मुट्ठियाँ को तेल में तल ले ब्राउन रंग का होने तक । इन मुट्ठियाँ के छोटे छोटे टुकड़े कर मिक्सचर जार में डाल कर इनको बारीक पीस लें और फिर छान लें ।
- 3
अब इस मिश्रण में गरम किया हुआ घी और तेल डालें घी की मात्रा तेल से ज्यादा होनी चाहिए ।
- 4
अब इसमें तली हुई गूंद, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू और इलायची का पाउडर डाल दें ।
- 5
अब इसमें पिसी हुई चीनी डाल दें। अब इन सब चीजों को मिक्स करके मिश्रण बना लें और फिर इनके गोल गोल लड्डू बना लें ।
- 6
अब इन सारे लड्डुओं को खास में कोट कर लें ।
- 7
तो तैयार है आपके घी के लड्डू
- 8
आप चाहें तो ऊपर से डैकोरेशन के लिए बादाम और काजू भी लगा सकते हैं ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स (3)