क्रीमी व्हाइट सॉस पनीर इन 10 मिनट्स(creamy white sauce paneer in 10 minuts recipe in hindi)

यह रेसीपी मेरी मम्मी की करीबी फ्रेंड, ऊषा आंटी ने कई सालों पहले, चंडीगढ़ में उनके यहां लंच पर बनाकर खिलाई थी। बहुत ही प्यार से उन्होंने फ्रेश इसे बनाया और सर्व किया। मेरे हसबेंड को बहुत पसंद आई ये डिश तो मैंने उनसे तुरंत रेसीपी ले ली। अब मैं अक्सर इसे बनाती हूं। 😀
जरुर एक बार ट्राई करें, आपको यह डिश यकीनन पसंद आएगी! 🤗

कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को हल्के गरम पानी में डालकर रखें, जिससे की ये नरम हो जाए, फिर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- 2
एक मोटे तले की या नॉनस्टिक कढाई या पैन में ऑलिव ऑयल और बटर को गरम करें।
- 3
बड़ीइलायची फोड़ कर डालें, प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- 4
हरी मिर्च का इस्तमाल कर रहे हों तो इसके टुकड़े डालकर 30 से 40 सेकंड भुने।
- 5
अब पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्के हाथों से चलाएं। थोड़ी काली मिर्च पाउडर भी डालें और मिलाएं।
- 6
2 मिनट बाद पनीर सुनहरा होने पर मैदा डालकर मिलाएं और 1 मिनट तक भूनें। मैदा भी हल्का भूरा हो जायेगा।
- 7
अब आंच धीमी करें, ठंडा दूध डालकर मिलाएं और उबाला आने दें। नटमेग पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं, सॉस को गाढ़ा होने तक करीब 2/3 मिनट तक पकाएं।
- 8
व्हाइट सॉस गाढ़ी, लेकिन पोरिंग कंसिस्टेंसी की होने पर आंच से उतार लें।
- 9
बारीक कटा हरा धनिया डालकर टोस्ट, रोटी, पराठे या पुलाओ के संग सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)