सिंधी सयों पटाटा (सेवई आलू)

#SC#week1
सिंधी लोगों का ये एक बहुत ही प्रसिद्ध नाश्ता है। जिसे सुबह के नाश्ते में खाया जाता है और मेहमानों को दावत पर बुलाकर ये नाश्ता बनाया जाता है।और इसे काफी पसंद किया जाता है । आइये हम भी आज सिंधी सयों याने सेवई और पटाटा याने आलू के साथ बनाया जाता है। सेवई मीठी बनायी जाती है और आलू नमकीन ।तो ये नमकीन के साथ मीठा संयोजन खाने में बडा ही स्वादिष्ट और मजेदार लगता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें ।
- 2
पॅन में तेल डालें और आलू डालकर 5 मिनट तक फुल गॅस पर पकाए फिर इसमें नमक डालें और मिक्स करें और धीमी आँच पर रखें ।
- 3
आलू के पकने पर इसमें सारे सूखे मसाले डालें और घुमायें फिर इसे ढक्कन लगाकर धीमी आँच पर रखें ।
- 4
आलू को मसाला अच्छी तरह से लगने के 5 मिनट के बाद गॅस बंद कर लें । आपके आलू तैयार हो गये ।
- 5
सेवई बनाने के लिये ।
पॅन में तेल डालें और इलायची डालें अब सेवई को डालें और धीमी आँच पर घुमायें ।चारों ओर से घुमायें ताकि सेवई अच्छी तरह से सेंक लें । - 6
सुनहरी होने पर पानी और शक्कर डालें और धीमी आँच पर रखें । जब ये बन जाये तो गॅस बंद करें। तैयार हो गयी ।सयों पटाटा। इसे सर्व करें सिंधी पापड़ के साथ बडे प्यार से ।धन्यवाद ।
- 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)