चटपटी पानी पूरी(chatpati pani poori recipe in hindi)

#SRW
#TheChefStory #ATW2
#sc#week2
चटपटी पानी पूरी(chatpati pani poori recipe in hindi)
#SRW
#TheChefStory #ATW2
#sc#week2
कुकिंग निर्देश
- 1
सफेद मटर को 6 घंटे के लिए पानी भिगो कर रखें कुकर में तीन गिलास पानी डालकर नमक हल्दी डालकर 6सीटी आने तक पकाएं आवश्यकता लगे तो थोड़ा सा और पानी डालें इसमें लाल मिर्च और हरा धनिया डाल दे यह हमारे सफेद मटर तैयार हो गए|
- 2
इमली को भिगो कर रखें उसको हाथों से अच्छे से मैश करके अलग करें इसमें गुड़ नमक लाल मिर्च सोंठ पाउडर डालकर पकाएं और इमली की खट्टी मीठी चटनी तैयार कर ले
आधी इमली खट्टे पानी के लिए अलग रखें| - 3
हरा धनिया पुदीना हरी मिर्च को इकट्ठा पीस लें भिगोकर रखी हुई इमली को मैश करके पानी डालकर छान ले दो गिलास इमली के पानी में यह हरा मिश्रण डालकर बूंदी डालें नमक लाल मिर्च भुना जीरा पाउडर काला नमक डालकर और चार गिलास पानी डालकर अच्छे से मिलाएं हमारा खट्टा पानी तैयार हो गया|
- 4
आलू को उबालकर छीलकर हाथों से अच्छे से मैश करके इसमें स्वाद अनुसार नमक मिर्च मिलाकर आलू का मसाला तैयार करें|
- 5
यहां मैंने रेडीमेड पूरी के पैकेट लिए हैं आप चाहे तो उसे भी घर में बना सकते हैं
पूरी को बीच से तोड़े इसमें थोड़े से सफेद मटर थोड़ा सा आलू डालें मीठा पानी और खट्टा पानी डालकर परोसें| - 6
चटपटी स्वादिष्ट तीखी खट्टी मीठी पानीपुरी तैयार है खुद खाए औरों को भी खिलाएं|
- 7
यह सभी जगह मिलती है और बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है और बच्चे बूढ़े सभी दीवाने हैं सभी को पसंद आने वाली पानी पूरी बेहद ही स्वादिष्ट चटपटी लगती है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स