सेव टमाटर की सब्जी (Sev tamatar ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें लहसुन अदरक हरी मिर्च प्याज़ सभी को बारीक काट लें।
- 2
पैन में तेल डालकर गर्म करें अब हल्दी डालें और चोप किए हुए प्याज,अदरक लहसुन और मिर्च डालकर 2से 3 मिनट भून लें अब टमाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। नमक,लालमिर्च, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें ।
- 3
अब एक कप पानी डालकर ढंककर 5 मिनट पकायें अब चीनी और सेव डालकर मिक्स करें। गैस बंद कर दें। 2से 3 मिनट ढँककर रखें।
- 4
तैयार सब्जी को रोटी, फुल्के,परांठे के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16509127













कमैंट्स (5)