टिक्की (Tikki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले बनाने के लिए :-सबसे पहले हम मटर को रात भर के लिए पानी में भिगो के रख देंगे। और फिर इसे 4-5विशील आने तक उबाल लेंगें.
- 2
अब हम ग्रेवी के लिए टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लेंगें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे ज़ब तेल गर्म हो जाये तो उसमें जीरा डालकर ताड़काएंगे। जीरा तड़क जाये तो उसमें हींग डालेंगे अब कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट डालेंगे थोड़ी देर भून लेंगें।
- 3
अब इसमें हम सभी सूखे मसालों को डालेंगे अब सभी को अच्छी तरह से भुनेगें। कुछ देर मसालों को भूनने के बाद इसमें सॉस डाल देंगे फिर से कुछ देर भून लेंगें। अब इसमें उबले हुए मटर और नमक डाल कर 2मी और भुनेगें अब इसमें जरुरतनुसार पानी डालकर ढक के 5मी और पकाएंगे। अब हमारे चाट के लिए छोले बन कर तैयार
- 4
अब टिक्की बनाने के लिए :-सबसे पहले एक बाउल में आलू को मैस्ड करके रखेंगे फिर उसमें सूजी, नमक, हरी मिर्च और हरा धनियां सभी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगें।सभी मिश्रण से टिक्की का सेप टिक्की बना लेंगें।
- 5
अब एक पैन गर्म करेंगे ज़ब पैन गर्म हो जाये तो उसमें तेल लगाएंगे और टिक्की को मैदे से डस्टिंग करके पैन में रख के शेक लेंगें। ऐसे हम सभी टिक्की को शेक लेंगें अब टिक्की बन कर तैयार है।
अब हमारी टिक्की बनकर तैयार है इसे अपने स्वाद के अनुसा परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बैंगन का मटर वाला भरता (Baingan ka matar wala bharta recipe in hindi)
- नेपाली वाई वाई मैगी(nepali wai wai maggi recipe in hindi)
- होममेड दूध का मसाला (Homemade doodh ka masala recipe in hindi)
- होटल स्टाइल वेज पनीर कटलेट (Hotel style veg paneer cutlet recipe in hindi)
- कॉफी स्मूधी (coffee smoothie recipe in Hindi)




कमैंट्स