दही वड़ा (Dahi Vada recipe in Hindi)

दही वड़े खाने में बहुत लजीज होते हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. दही वड़ा बनाना तो आसान होता है लेकिन खास बात है वड़े का सॉफ्ट और और फूले हुए बनना.
त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उड़द की दाल से, उड़द दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी बनाए जाते हैं, आज हम उड़द दाल और मूंग दाल मिलाकर दही वड़े बना रहे हैं.

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रातभर के लिए उड़द दाल औरमूंग दाल को भिगोकर रख दें.
अब दाल को 2 से 3 बार साफ़ पानी से धो कर मिक्सर में दरदरा पीस लें.
मुलायम वड़े बनाने के लिए दाल के मिश्रण को 10 मिनट तक एक ही डायरेक्शन में फेंटे
एक कटदाल के मिश्रण में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हींग, काली मिर्च पाउडर, जीरा और नमक मिला लें.
एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें. - 2
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें पेस्ट का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर गोल शेप में वड़े बनाकर, वड़ों को तेल में सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.अब एक बर्तन में गुनगुना पानी लें थोड़ा नमक डाले और फ्राइड वड़ों को इसमें डालते जाएं.
जब वड़े नरम हो जाएं, तो हथेलियों के बीच में रखकर दबाकर इनका पानी निचोड़ लें.
दूसरी तरफ दही बनाने के लिए एक बर्तन में दही, चीनी, काला नमक और सादा नमक डालकर मिक्स करें. - 3
मसाला तैयार करने के लिए एक पैन गैस पर रखे, जब पैन गरम हो जाये तो जीरा, अजवाइन डालकर 1 मिनट तक लगातार चलते रहे।
अब गैस बंद करके लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक डालकर 1 मिनट तक चलते रहे। जब मसाले ठन्डे हो जाये तो मिक्सर में पीस ले।
दही वडा स्पेशल मसाला तैयार है। 1 बाउल में 2 वड़े डाले ऊपर से दही डाल दें.
इमली चटनी, हरी चटनी, मसाला पाउडर ऊपर से छिड़ककर सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स