आटे के शकरपारे (Aate ke shakarpare recipe in Hindi)

आटे के शकरपारे (Aate ke shakarpare recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लाजवाब क्रिस्पी शकरपारा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें गेहूं का आटा डालें. अब एक ग्राइंडिंग जार लें और उसमें सूजी, चीनी डालकर पीस लें और बारीक पाउडर बना लें। अब गेहूं के आटे में चीनी सूजी का पाउडर डाल दीजिए. अब इसमें एक चुटकी नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब पिघला हुआ घी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- 2
घी मिलाने के बाद मिश्रण को अपनी मुट्ठी में बंद कर लें, अगर मिश्रण आकार में आता है, इसका मतलब है कि मिश्रण एकदम सही है, नहीं तो थोड़ा और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब, थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए आधा मोटा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए (आटे को ज्यादा न गूंथे). अब आटे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए.
- 3
20 मिनिट बाद आटे को चैक करके फिर से अच्छी तरह गूंथ लीजिए. अब आटे को दो भागों में बांट लें।अब आटे का एक भाग लेकर उसे मध्यम मोटाई का बेल लें। अब बेले हुए आटे को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- 4
अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर डीप फ्राई करने के लिए तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. तेल गरम होने के बाद तैयार शकरपारा तेल में डाल कर धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें और ध्यान रहे कि तेल गरम हो. शकरपारा गोल्डन और क्रिस्पी होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल कर अगले बैच को फ्राई कर लें. अब आपका लाजवाब गेहूं का आटा शकरपारा पूरी तरह से तैयार है और आप इनका आनंद ले सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स