चावल के कुरकुरे नमक पारे(chawal ke kurkure namak pare recipe in hindi)

चावल के कुरकुरे नमक पारे(chawal ke kurkure namak pare recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर रखिये, इसमें 2 कप पानी डालिये.
अब जीरा, तेल, तिल, लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, कटा हुआ करी पत्ता और बारीक कटा हरा धनिया डालकर उबाल लें।
पानी में उबाल आने के बाद, थोड़ा-थोड़ा करके 1 कप चावल का आटा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस बंद कर इसपर ढक्कन बंद कर दें और 1 मिनट के लिए छोड़ दें.
1 मिनिट बाद आटे को चैक करके प्याले में निकाल लीजिए.
अब बेसन डाल कर अच्छी तरह गूंद कर चिकना आटा गूंथ लें| - 2
अब आटे का एक भाग लें और उसे मध्यम मोटाई का बेल लें।
अब किनारों को काटकर साइड वाले हिस्से को हटा दें।
अब बेले हुए आटे को कांटे की मदद से चुभोएं.
अब गुजिया कटर की सहायता से इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें। - 3
अब एक पैन को गैस पर रखें, तलने के लिए तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें.
तेल के मीडियम गरम होने के बाद तैयार नमक परा को तेल में डालकर धीमी से मध्यम आंच पर अच्छी तरह से फ्राई कर लीजिए.
जब आपके नमकपारे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएँ, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें और अगले बैच को तल लें।
अब आपका चावल का आटा नमक पारा पूरी तरह से तैयार है, और आप इनका आनंद ले सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स