सरसो का साग और मक्की की रोटी (Sarson ka saag aur makki ki roti recipe in hindi)

Mukti Bhargava @mukti_1971
सरसो का साग और मक्की की रोटी (Sarson ka saag aur makki ki roti recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बथुआ, पालक, सरसो के पत्तो को अच्छी तरह पानी
से धो कर काट ले। फिर कूकर मे एक कप पानी और सभी कटे हुए पत्ते, अदरक, हरी मिर्च डालकर एक सीटी आने तक पकाए। एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दे। - 2
अब कूकर खोल कर सब्जी को मैश करे या ग्राइंडर मे पेस्ट बना ले। वैसे कोशिश करे कि मैश होकर अच्छा पेस्ट बन जाए।
- 3
कढाई मे घी गर्म करे और हींग, जीरा डालकर तडका तैयार कर ले। अदरक, प्याज और लहसुन को हल्का ब्राउन होने तक भून ले।
- 4
अब मैश किए हुए पत्तो को डालकर मिक्स कर ले। अब इसमे 2 चम्मच मक्की का आटा मिला कर उबाल ले। जरूरत के मुताबिक पानी मिलाए।
- 5
अब नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर ले। 5-10 मिनट साग को पकने दे।
- 6
लिजिए तैयार है सरसो का साग। गर्म गर्म मक्की की रोटी और गुड के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16682471


















कमैंट्स (9)