लिट्टी चोखा (Litti chokha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लिट्टी के लिए
आटे को किसी बड़े बर्तन में डालकर उसमें नमक अजवाइन ओर घी डालकर मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सेमी सॉफ्ट डो तैयार करके 20 मिनट रेस्ट कराए - 2
स्टफिंग के लिए
हरी मिर्च को बारीक काट ले लहसुन का पेस्ट बना ले और एक मिक्सिंग बाउल में सभी सामग्री को डालकर मिक्स कर ले। - 3
चोखा बनाने के लिए
बेंगन टमाटर लहसुन और आलू को भून लें।आलू को उबाल भी सकते है पर मैने भून लिया है।और छीलकर मेसर से मैश कर ले। - 4
प्याज,हरी को बारीक काट ले।लहसुन को खललड में कूट ले।और एक मिक्सिंग बाउल में चोखा को सभी सामग्री को डालकर मिक्स कर ले।
- 5
लिट्टी को सेंकने के लिए
आटे की बराबर मात्रा में लोई तोड़कर बना ले।एक लोई ले उसको हाथ से फैलाकर उसमे 1चम्मच सत्तू डालकर लोई को बंद करके गोल बना दे।ऐसे ही सभी लोई बनाकर तैयार कर ले। - 6
माइक्रो ओवन के कन्वेशन मोड को प्रीहीट करके सभी लिट्टी को हाई रेक पर रखकर 25 मिनट बेक करें।
- 7
बीच मे लिट्टी को पलट दे।
- 8
अब 6मिनट ग्रिल मोड पर लिट्टी को दोनों तरफ से सेंक लें।इससे लिट्टी पर अच्छा कलर आजाता है।
- 9
तैयार है हमारी लिट्टी चोखा आप इसे हरे धनिये ओर लहसुन की चटनी ओर घी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (8)