खजूर चोको बाइट्स (Khajoor choco bites recipe in Hindi)

खजूर चोको बाइट्स (Khajoor choco bites recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
खजूर को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें और अलग रख दें। कटे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स अलग रख दें।
- 2
खसखस और पिस्ते को हल्का भूरा होने तक या अच्छी महक आने तक सूखा भून लें। एक तरफ रख दें।
- 3
1 चम्मच घी लें, उसमें अन्य सूखे मेवे डालकर सुनहरा भूरा या थोड़ा कुरकुरे होने तक भूनें। एक तरफ रख दें।
- 4
1 चम्मच घी में खजूर का पेस्ट डालिये, 3-4 मिनिट तक ही पकाइये, भुने हुये मेवे डालिये, एक साथ मिला कर आटे जैसा बना लीजिये. इस समय लौ बंद कर दें। इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- 5
ठंडा होने के बाद, चॉपिंग बोर्ड पर खसखस और पिस्ते का मिश्रण फैलाएं, खजूर के मिश्रण को लोफ की तरह बेल लें, इस लोफ को खसखस के चारों तरफ लपेट लें। इसे सेट करने के लिए अलग रख दें।
- 6
सेट होने के बाद, मनचाहे आकार में काट लें। खजूर चोको बाइट खाने के लिए तैयार है.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neelam Garg @chocochilldelhi @neelamg0709 को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स