मटर पनीर (Matar Paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तेल गरम करें और जीरा का छौंक लगायें. प्याज़, अदरक डालकर भुने. अब बारीक कटा टमाटर और टमाटर प्यूरी डालकर २ मिनट तक पकायें. अब सारे मसाले डालें और तेल बाहर निकलने तक भून लें.
- 2
मटर को अलग से पानी में नरम होने तक उबाल लें. पनीर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. मसाले में मटर डालकर १ मिनट तक भून लें.
- 3
अब पनीर मिलाएँ और १ गिलास गरम पानी डालें, धीमी आँच में ३-४ मिनट तक पकायें. गरम मसाला,कसूरी मेथी डालें,१/२ छोटी चाय चम्मच घी डालकर धनिया पत्ती से सजा कर परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16780304







कमैंट्स (6)