साबुदाना वड़ा इन 2 फ्लेवर्स

#VD2023
साबुदाना वड़े मुझे बहुत पसंद है और चुकंदर के संग अलग अलग डिश बनाना भी मुझे अच्छा लगता है। इसका गहरा गुलाबी रंग तो देखने में सुंदर लगता ही है, साथ में यह अत्यंत हेल्दी भी है। साबुदाने के वड़े भी चुकंदर संग बनाकर देखिए, बहुत स्वादिष्ट और बढ़िया बनते हैं। 💗

कुकिंग निर्देश
- 1
साबुदाने को चलते पानी के नीचे छलनी में धो लें और थोड़ा पानी डालकर, ढक कर, 2/3 घंटे भिगोकर रख दें। बीच में 1/2 बार थोड़ा पानी छिड़क कर मिक्स कर लें। साबुदाना फूल कर नरम हो जायेगा।
- 2
आलू को प्रेशर कुक कर लें। ठंडा होने पर छील लें और एक परात में रख लें।
- 3
मूंगफली को भून कर ठंडा कर लें। छिलके अलग कर लें।
- 4
मिक्सर जार में दरदरा पीस कर पाउडर बना लें।
- 5
चुकंदर को भी प्रेशर कुक कर कर ठंडा कर लें। अब चुकंदर को घिस कर अलग रख लें।
- 6
परात में रखे आलू को मैश करें, सोक किया हुआ तैयार साबुदाना, नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, मूंगफली पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 7
मिश्रण को दो भाग में कर लें। दूसरे भाग में चुकंदर प्यूरी डालकर मिक्स करें।
- 8
दोनों मिश्रण के छोटे गोले बना कर अलग रख लें। आप चाहें तो इनको बंद डब्बों में फ्रिज में कुछ घंटों तक स्टोर कर सकते हैं। गोले टाइट हो जाएंगे। सर्व करने के टाइम इनको तलें।
- 9
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। साबुदाना के गोले डालकर 2/3 बैच में सुनहरा और करारा होने तक तलें।
- 10
चटनी या सॉस के संग गरमा गरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)