महाराष्ट्रीयन भरली वांगी इन कुकर

महाराष्ट्रीयन भरली वांगी इन कुकर
कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। मैने हमारे किचन गार्डन के बैंगन इस्तेमाल किए और सब्ज़ी बहुत स्वादिष्ट बनी।
- 2
बैंगन में बीच में से इस तरह दो चीरे लगा दें, ऊपर की डंडी को कट न करें। आलू को धोकर, छीलकर काट लें। दोनों में थोड़ा हल्दी और नमक लगाकर 10 मिनट केलिए छोड़ दें।
- 3
मिक्सर जार में प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, इमली पल्प, गुड और नारियल डालकर पीस लें।
- 4
कुकर में तेल गरम करें, हींग, जीरा, राई, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का लगाएं।
- 5
तैयार मसाला पेस्ट डालकर सूख जाने तक भूनें। आंच से उतार कर ठंडा कर लें।
- 6
बैंगन को तैयार मसाले से स्टफ करें। बाकी बचा मसाला अलग रख लें।
- 7
कुकर में तेल गरम कर लें। बैंगन को काट कर हल्का सुनहरा होने तक शेलो फ्राई करें।
- 8
अब आलू को भी फ्राई कर लें और अलग रख लें।
- 9
फ्राइड बैंगन और आलू को अलग रख लें।
- 10
दोबारा कुकर में थोड़ा तेल डालकर फ्राइड बैंगन, आलू और बचे हुए मसाले को डालें। 1/2 मिनट पकाएं।
- 11
अब थोड़ा पानी और नमक डालकर मिलाएं।
- 12
कुकर का ढक्कन लगाकर पकने रखें। एक बड़ी सींटी आने पर 10 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। आंच से उतार लें।
- 13
कटा हरा धनिया डालकर सजाएं।रोटी, पराठा या दाल चावल के संग गरमा गरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (9)