अंडा वेज बिरयानी
कुकिंग निर्देश
- 1
ब्राउन राइस को आधा घंटा पहले भिगोकर रखें
दो गिलास पानी में एक चम्मच घी नमक लौंग इलायची दालचीनी काली मिर्च और तेजपत्ता डालकर उबाल लें
एक चम्मच तेल में चार अंडे नमक मिर्च हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं - 2
अंडा भुर्जी को अलग निकाल कर रखें
सारी सब्जियां काट लें और चार अंडे उबाल लें - 3
उसी पैन में तेल और घी गर्म करें
जीरा डाल दें
प्याज हरी मिर्च कड़ी पत्ता अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट पुदीना और बारीक कटी हुई लहसुन डालकर थोड़ा सा लाल होने तक पकाएं
सुखे मसाले और बाकी सब्जियों को भी डाल दें - 4
दही को फेंट कर डाल दें ढककर सब्जी गलने तक पकाएं
अंडा भुर्जी डालकर अच्छे से मिलाएं - 5
उबले हुए चावल डालकर अच्छे से मिलाएं
- 6
उबले हुए अंडे को गोल गोल काटकर बिरयानी में डालकर अच्छे से मिलाएं बिरयानी मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं ऊपर से हरा धनिया डालकर ढककर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं
- 7
गेस बंद कर दें और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिला लें
- 8
गरमा गरम स्वादिष्ट अंडा वेजिटेबल बिरयानी का आनंद लें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स