मसाला दलिया खिचड़ी

#June #W2
मैं आप सबके साथ मसाला दलिया खिचड़ी की रेसिपी साझा कर रही हूँ।यह बहुत ही हेल्दी,पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होता है और झटपट बनकर तैयार हो जाता है।मैंने इस खिचड़ी को दलिया,कद्दूकस किया हुआ आलू,कटा हुआ प्याज़,कुछ मसाले और नमक के साथ बनाया है।आपको जब भी ज्यादा कुछ बनाने का मन न हो या समय न हो तो आप यह रेसिपी जरूर ट्राय करिए।

कुकिंग निर्देश
- 1
मैंने यह खिचड़ी कुकर में बनाई है।
- 2
सबसे पहले तेल डालकर गरम करें।
- 3
अब करी पत्ते और मिर्ची डालकर गरम होने दें।
- 4
कटा हुआ प्याज़-टमाटर,कद्दूकस किया हुआ आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- 5
अब भीगोया हुआ दलिया,लहसुन-अदरक पेस्ट और सारे मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- 6
अब पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5-6 सिटी आने तक तेज आंच पर पकाएं।
- 7
गरमा-गरम मसाला दलिया खिचड़ी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स