रोहू मछली झाल (माछेर झाल)
कुकिंग निर्देश
- 1
मछली को बहुत अच्छी तरह से धो लें फिर १ टेबलस्पून नमक और १ टेबलस्पून हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें ।
- 2
अब कड़ाई में ३-४ टेबलस्पून तेल डालकर गर्म होने मछली को एक एक कर डालकर दोनों तरफ़ से अच्छी तरह फ़्राई कर लें अब फ़्राई किया हुआ मछली को एक प्लेट में रखें ।
- 3
मिक्सर में सरसों २-३ हरी मिर्च लहसुन की डालकर १/२ कप पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें ।हरी मिर्च को लम्बे ही रहने दें सिर्फ़ बीच में से चीरा लगा लें ।धनिया पत्ता और टमाटर को भी बारीक काट लें ।
- 4
अब कड़ाई में २ टेबलस्पून तेल डालकर गर्म होने पर कलौंजी कटी हुई हरी मिर्च सूखी लाल मिर्च डालकर फ़्राई होने दें ।कटी हुई टमाटर को डालकर फ़्राई कर लें ।
- 5
अब २-३ टेबलस्पून सरसों का पेस्ट डालकर १ टेबलस्पून नमक और १ टीस्पून हल्दी १ टीस्पून चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें फिर धीमी आँच पर ढक कर पकने दें ।
- 6
सरसों का मसाला अच्छी तरह से फ़्राई होने पर १ कप पानी डालकर पकने दें १ मिनट के बाद फ़्राई किया हुआ मछली डालकर १-२ मिनट पकाये अब गैस को बंद कर उपर से धनिया पत्ता डालकर चावल के साथ सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स