वेजीज साबूदाना टोस्ट

Lovely Agrawal @cook_17493693
वेजीज साबूदाना टोस्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम १ घंटे के लिए साबूदाना को थोड़ा सा पानी डालकर भिगोकर रख देंगे। अब हम सारी सामग्री को इकट्ठा करेंगे।
- 2
अब हम सारी सब्जियों को बारीक कट करेंगे।,उसके बाद ब्रेड के साइड वाले हिस्से को मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लेंगे।
- 3
उसके बाद हम आलू व गाजर को कद्दूकस करके, साबूदाना डालकर मिक्स करेंगे।
- 4
फिर अरारोट,नमक, सारे मसाले व ब्रेड का चूरा डालकर मिक्स करके डो लगाकर तैयार करेंगे।
- 5
अब सैंडविच मेकर में हल्का सा बटर लगाकर साबूदाना के डो को डालकर ५ से ७ मिनट पकाएंगे।
- 6
पकने के बाद अपने मनपसंद डिजाइन कटर से कट करके, साॅस व चटनी के साथ सर्व करें।
- 7
लीजिए हमारा स्वादिष्ट व हेल्दी वेजीज साबूदाना टोस्ट बनकर तैयार हैं। स्वादिष्ट नाश्ते का आनन्द लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/23973941
















कमैंट्स (2)