कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन धोकर साफ कर ले और एक बर्तन में रखें चिकन में धनिया पाउडर सौंफ पाउडर बिरयानी मसाला अदरक लहसुन का पेस्ट स्वाद अनुसार नमक जीरा पाउडर दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले आधे घंटे के लिए अलग रखते हैं या फिर इसे आप ओवरनाइट भी रख सकते हैं चावल को धोकर साफ कर ले और भिगोकर रख दें
- 2
अब प्याज़ को साफ करके उसे बारीक-बारीक काट हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा ले एक बर्तन में तेल गर्म करके प्याज़ को ब्राउन होने तक पकाए अब प्याज़ को एक कागज पर निकालकर फैला दें
- 3
जिस तेल में प्याज़ ब्राउन किया है इस तेल में खड़े मसाले डालकर पकाएं हरी मिर्च डालकर चलाएं धीमी आंच करके चिकन को उसमें डाल दें और अच्छी तरह से चला कर तेज आंच पर ढक कर पकाएं
- 4
जब चिकन तेल छोड़ दे तब उसमें तीन गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल आने तक तेज कैसे पर पकाएं जब पानी में उबाल आने लगे तब आराम से चावल डालकर मिला दें और ढककर पकाएं
- 5
जब चावल का पानी सूखने लगे तब उसमें केवड़े में कलर मिलाकर डाल दें देसी घी डाल दे और ब्राउन वाला प्याज़ ऊपर से फैला दें हरा धनिया पुदीना हो तो पुदीना भी डाल दे और धीमी आज पर ढककर 10 मिनट तक पकाएं आपकी बिरयानी तैयार है इसे आप लाल चटनी या रेट के साथ सर्व कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)