लौकी के छिलके का हलवा (Lauki Ke Chilke Ka Halwa ki recipe in hindi)

लौकी के छिलके का हलवा (Lauki Ke Chilke Ka Halwa ki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को 2 बार छिलने वाले से छिल लें. लौकी को तुरंत ही एक प्लेट में करके फ्रिज में रख दे, बाद में यूज कर ले. छिलका को धो कर कैंची से छोटे टुकड़े में काट लें. मिक्सी जार में डाल दे.
- 2
उसे थोड़ी देर मिक्सी चला कर दरदरा पिस ले. पिसने से पहले ही हलवा में डलने वाली सारी सामग्री किचन प्लेटफार्म पर निकाल ले. नानस्टिक कढ़ाई गर्म करें और फिर ऑच कम करके उसमें पिसा हुॅआ लौकी का छिलका डाल दे.
- 3
धीमी ऑच पर पानी सूखने तक भूनें. जब पानी सूख जाए तो उसमें दूध डाल दे. ऑच तेज कम करते हुॅए दूध सूखाए. थोड़ी देर दूध सुखाने के बाद उसमें शक्कर भी डाल दे. शक्कर मेल्ट होने तक धीमी ऑच पर लगातार मिक्स करते रहे.
- 4
शक्कर मेल्ट होने के बाद उसे धीमी आंच पर पकने दे और उसका ध्यान रखते हुॅए काजू, पिस्ता और किशमिश धो कर काट ले. इलाइची कूट कर उसका छिलका हटा दे. जब दूध करीब करीब सूख जाए तो उसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दे. फिर उसमें 1/4 टी स्पून घी बचा कर बाकी घी उसमें डाल दे. 3-4 मिनट उसे धीमी ऑच पर भूनें.
- 5
थोड़े से काजू पिस्ता गार्निश के लिए अलग रख कर बाकी उसमें डाल दे. इलाइची भी डाल दे. उसे मिक्स करें गैस ऑफ कर दे. अब जो घी अलग रखा है उसे भी डाल कर मिक्स कर दे.
- 6
अब लौकी के छिलका का हलवा बना कर तैयार. इसे अब थोड़ी देर में सर्व कर सकती है या फिर जब भी सर्व करना हो गर्म करके ही सर्व करें. सर्व करने से पहले रखें हुॅए काजू और पिस्ता से गार्निश कर दे. नीचे के विडियो से कलर और टेक्सचर आपको पत्ता चल जाएगा.
- 7
इसे आप खाने के बाद स्वीट डिश के रूप में सर्व कर सकती है. यह लौकी गाजर की तरह स्पेशल हलवा ही है इसलिए खाने वाले को देखने या खाने पर पत्ता ही नहीं चलेगा कि यह लौकी के छिलके का हलवा है.
- 8
#नोट -- इसमें मिल्क पाउडर के बदले मावा, मिल्कमेड भी डाला जा सकता है. इसे घी में भूनने के बाद दूध में बिल्कुल न पकाएं नहीं तो स्वाद बदल जाएगा. पहले दूध में पकाने से दूध और मिल्क पाउडर का स्वाद छिलके के अंदर आ जाएगा और हलवा स्वादिष्ट बनेगा.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (14)