सहजन की सब्जी (sahjan ki sabji recipe in Hindi)

#CA2025
सहजन यानी मोरिंगा की सब्जी में पोषक तत्वों का खजाना है. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मोरिंगा की सब्जी कई बीमारियों में लाभकारी होती है. खासतौर पर हड्डियों के दर्द में इसका खास तौर पर प्रयोग किया जाता है. मोरिंगा का नियमित सेवन लिवर, डाइजेशन को भी मजबूत करता है. इम्यूनिटी बढ़ाने वाली मोरिंगा की सब्जी खाने में भी लाजवाब लगती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सहजन को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें और फिर इसका छिलका निकाल लें।
- 2
अब मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और नारियल के टुकड़े मिलाएं और सभी को पीसकर पेस्ट बना लें।
- 3
कढ़ाई में तेल गरम करें और फिर इसमें काली मिर्च और जीरा चटकाए और फिर इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं और सभी को चलाते हुए भूनें। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला मिलाएं और सभी को चलाते हुए पकाएं जब तक कि मसाला तेल न छोड़ दें।
- 4
अब इसमें सहजन मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।
- 5
अब इसमें 3 कप पानी मिलाकर 5 मिनट तक तेज़ आंच पर ढंक कर पकाएं। जब सहजन पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाएं तो इसमें धनिया पत्ती मिलाकर गैस बंद कर दें। सहजन की सब्जी तैयार है।
- 6
सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।
- 7
- 8
- 9
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)