खोया पीठा

#CA26
#week15
#भारत एक थाली में
#पिठा
#बिहारी बिहारी मावा स्टफ्ड पीठा 😋
बिहार की पारंपरिक मिठाइयों में मावा स्टफ्ड पीठा एक बेहद स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है। चावल के आटे की मुलायम परत के अंदर मावा, नारियल, गुड़ या चीनी, इलायची और सूखे मेवों की भरावन इसे खास बनाती है।दूध में पकने के कारण यह हल्का, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर होता है। त्योहारों, विशेषकर पुस माह ,मकर संक्रांति और पारिवारिक उत्सवों पर इसे बड़े प्रेम से बनाया जाता है। हर निवाले में बिहारी परंपरा, सादगी और घर के बने स्वाद की मिठास झलकती है।
#BihariPitha #MawaPitha #TraditionalSweet #BiharCuisine #IndianSweets

कुकिंग निर्देश
- 1
मावा स्टफ्ड पीठा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर कड़ाही में पानी डालकर उबालें फिर घी डालकर मिला लें और चावल का आटा डालकर डो की तरह इकट्ठा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं फिर आंच से उतारकर ढककर रखें फिर पैन में मावा डालकर भूनें कर निकाल कर ठंडा होने दें फिर घी लगे हाथ से गूंथ कर स्मूद कर लें।अब मावा में पीसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं फिर चित्रानुसार आटे से लोई बनाकर कटोरी का आकार देकर भरावन भरकर अच्छी तरह से सील कर लें और इसी तरह से सभी आटे से पीठा तैयार कर लें
- 2
अब गैस ऑन कर गाढ़े दूध में चीनी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं फिर तैयार पीठा को डाल दें
- 3
10 मिनट तक पीठा को पका कर गैस बंद कर इलायची पाउडर डालकर मिलाएं फिर सर्विंग बाउल में निकाल लें
- 4
गर्म या ठंडा होने पर सर्व करें।हमारे यहां गर्म से ज्यादा ठंडा पीठा खाया जाता है।
टिप्स
हमेशा गाढ़ा दूध का इस्तेमाल करें इससे स्वाद बढ़ जाता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)