पत्ता गोभी के मुठिए

#CAS
#WEEK1
#टी टाइम स्नैक्स
#पत्ता गोभी के मुठिए
पत्तागोभी के मुठिया एक स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक व्यंजन है, जिसे कद्दूकस की गई पत्तागोभी, बेसन और गेहूं के आटे और मसालों के मिश्रण से भाप में पकाकर तैयार किया जाता है। यह नरम, स्वादिष्ट और ऊपर से तड़का लगाकर परोसे जाने वाला एक बेहतरीन स्नैक है, जो कम तेल के कारण डाइट के लिए भी अच्छा है।

कुकिंग निर्देश
- 1
पत्ता गोभी को कस कर इसमें नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 10 मिनट तक रखे,इससे सारा पानी निकल जायेगा निचोड़ लें।
- 2
एक बाउल में बेसन आटा और पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 3
इसमें सभी सूखे मसाले और अदरक हरी मिर्च डालकर मिला लें।
- 4
बेकिंग सोडा डाले और मिक्स करते हुए गुथे, जरूरत अनुसार पानी डालकर गूथ ले।
- 5
तैयार मिश्रण को 10 मिनट तक रेस्ट दे,फिर मसलकर सॉफ्ट करते हुवे बेलनाकार रोल बना लें।(हाथों को ऑयल से ग्रीस कर लें)
- 6
तैयार रोल को स्टीमर में डालकर 10-15 मिनट तक स्टीम कुक कर लें, चाकू से चेक करें,निकाल कर ठंडा करके गोल गोल काट लें।
- 7
- 8
तड़के के लिये पैन में तेल गर्म करें, राई और सफेद तिल का तड़का दे,और तैयार मुठिए को पैन में दोनों तरफ से अलटते पलटते हुवे करारा होने तक सेकलें
- 9
तैयार मुठिए को सर्व करें, सॉस के साथ
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)