बेडमी पूरी और आलू की सब्जी

बेडमी पूरी और आलू की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
चित्रा अनुसार सारी सामग्री निकाल ले
- 2
बेडमीपूरी का आटा परात में निकाल लें उसमें १कप गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह से
- 3
मिला लें और गुनगुने पानी से पूरी का आटा गूंथ लें और तेल लगा कर ढंक कर रखें फिर तब तक आलू की सब्जी तैयार करें
- 4
आलू को उबालकर छिल लें और रफली तोड़ ले टमाटर अदरक हरी मिर्च को काट कर मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें
- 5
कड़ाही में २ चम्मच तेल गरम करें और मेथी दाना,तेज़ पत्ता, लौंग,जीरा,राई दाने डालकर हींग डालकर टमाटर अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर तेल छूटने तक भूनें
- 6
फिर हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक मिला कर कसूरी मेथी डालकर आलू मिलाकर१कप गर्म पानी मिलाकर अच्छी तरह से पकने दें फिर बाउल में निकाल कर धनिया पत्ती से गार्निश करें
- 7
फिर बेडमी पूरी को तलने के लिए कड़ाही में तेल गरम करके तैयार बेडमी पूरी के आटे से चित्रा अनूसार पूरी बेलकर फ्राई करें
- 8
फिर तैयार गरमा गरम पूरी को आलू की सब्जी के साथ परोसें
टिप्स
टिप्स .. बेडमी पूरी का आटा थोड़ा स्पाइसी होता है तो मैं बेडमी पूरी को थोड़ा कम स्पाइसी बनाने के लिए *आधा किलो बेडमी पूरी के रेडी आटे में एक कप गेहूं का आटा मिलाकर बनाती हूं!
*आपको यदि ज्यादा मसालेदार बेडमी पूरी बनानी है तो गेहूं का आटा न मिलाएं ये (आप्शनल )है !
*पूरी ज्यादा फूली और खस्ता बने इसके लिए कड़ाही में ज्यादा तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें उसमें आधी चम्मच नमक मिला लें इससे पूरी में तेल नहीं रहेगा!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (8)