उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कढ़ी फुलौरी

#CA26
#week5
#दही (मिस्ट्री बास्केट )
हैल्लो दोस्तों...
कढ़ी फुलौरी (UP स्टाइल) एक पारंपरिक उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय डिश है, जो खट्टे दही और बेसन से बनाई जाती है। इसमें नरम और स्पंजी बेसन की फुलौरियां डाली जाती हैं, जो कढ़ी के स्वाद को और भी बढ़ा देती हैं। हल्के मसालों और देसी तड़के के साथ तैयार की गई यह कढ़ी चावल या रोटी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। अगर आप घर पर आसान और स्वादिष्ट UP स्टाइल कढ़ी फुलौरी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन थोड़ी सी हल्दी अजवाइन डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएंगे और गरम तेल में छोटी-छोटी फूलोरिया सुनहरे होने पर अलट पलट कर छान लेंगे और अब उसी बर्तन में दही बेसन को अच्छे से मिलाकर 4 कटोरी पानी और हल्दी डालकर एक पतला घोल बनाकर अलग रख देंगे
- 2
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और उसमें मेथी दाना, जीरा -लहसुन का पेस्ट (दर्दरा),सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएंगे और बेसन दही का घोल डाल कर चलाते हुए 15 मिनट तक पकायेंगे
- 3
अब जो फुलौरिया तल के रखी हैं उन्हें कढ़ी में डाल देंगे और नमक डाल देंगे और अच्छे से चलाएंगे फिर 5 मिनट तक पकाएंगे और फिर आंच से उतार लेंगे
- 4
उत्तर प्रदेश की कढ़ी फुलौरी बनकर तैयार है आप इसे चावल के साथ खाएं
टिप्स
1. दही खट्टी होनी चाहिए
2. लहसुन और जीरा को हल्का पानी मिलाकर सिलबट्टे में पीसें बहुत अच्छा स्वाद आता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)