सूजी कटलेट

#CA26
सूजी कटलेट एक फटाफट बनने वाला कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक्स यह आलू और सूजी के मिश्रण से बनता है आप चाहे तो इसमें सब्जियां मिक्स कर सकते हैं यहां मैंने बिना सब्जियों के बनाया है
सूजी कटलेट
#CA26
सूजी कटलेट एक फटाफट बनने वाला कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक्स यह आलू और सूजी के मिश्रण से बनता है आप चाहे तो इसमें सब्जियां मिक्स कर सकते हैं यहां मैंने बिना सब्जियों के बनाया है
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी कटलेट को बनाना बहुत ही आसान है उसको बनाने के लिए पहले मैंने इंग्रेडिएंट्स एकत्रित करें बायल आलू को ठंडा होने पर छील कर रख ले ब्रेड और सूजी निकाल ले ब्रेड आपकी इच्छा पर निर्भर है
- 2
आलू मैश कर ले उसमें सूजी मिलाऐ धनिया की पत्ती व हरी मिर्च काटकर डालें अब चाहे तो इसमें ब्रेड मिक्स करें और नहीं तो इसका ऐसे ही डो बना ले इसे 10 मिनट के लिए रख दे जिससे सूजी फूल जाए
- 3
उसके बाद इसमें चिली फ्लेक्स ओरिगेनो चाट मसाला नमक व काली मिर्च मिक्स करें सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक अच्छा सा डो तैयार करें और फिर उसको रोल शेप में तैयार कर ले फिर इसको चाकू की सहायता से आप पीस कर ले जो चाहे इसके शेप बना ले
- 4
मैंने दो तरह के शेप तैयार किए हैं आप कोई भी शेप बनाकर इसको रख सकते हैं आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी बीच में चीज में फिल कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको इसे बॉल शेप में बनाना पड़ेगा उसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें जो आपने शेप तैयार की हैं उसको फ्राई करने को डालें एक तरफ से सिक जाने पर इसको पलट दें
- 5
उसके बाद दूसरी तरफ भी इसको सेक ले जब दोनों तरफ से लाल लाल सिक जाए तो उसको एक प्लेट में निकाल ले और आप अपने मनचाही चटनी व सॉस के साथ इसको गरमा गरम स्नैक्स के रूप में सर्व करें
- 6
टिप्स
इसके डो को अच्छा सा चिकना बनाएं कहीं से फटा फटा नहीं होना चाहिए वरना यह तेल पी लेगा आंच हमेशा मीडियम रखें तेज आंच में बाहर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा लगेगा अगर आपको उसको ज्यादा क्रीस्पी करना है तो ऊपर से ब्रैड क्रम्ब्स मैदे के घोल में डीप करके लपेट दे
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (4)