चना दाल कचौड़ी Chana Dal Kachori

मैं आपके साथ नाश्ते के लिए बहुत ही मज़ेदार सी मसालेदार चना दाल कचौड़ी बनाने की रेसिपी को शेयर कर रही हूं। इन कचौड़ी को हम बिना स्टफ किये बनाएंगे। क्यूंकि फीलिंग को स्टफ करके कचौड़ी को बनाना थोड़ा मुश्किल लगता हैं और स्टफ कचौड़ी सभी से नहीं बनती हैं। इसलिए ये बिना स्टफ की हुई चने दाल की कचौड़ी हैं। जिसको सभी बहुत ही आसानी से बनाकर खा सकते हैं।
#CA26
#week11
#chana_daal #daal #chana_daal
#चना_दाल_कचौड़ी
#दाल_और_दिल_से

कुकिंग निर्देश
- 1
भिगोकर रखें चना दाल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और फिर मिक्सर ग्राइंडर में अदरक और हरी मिर्च को साथ मिलकर दरदरा पीस लें।
- 2
अब गेहूं के आटा में नमक, हल्दी, मिर्च, सौंफ, जीरा, कसूरी मेथी मिलाएं और फिर इसमें दरदरी पीसी हुई चना दाल,धनिया पत्ती और तेल मिलाकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। आटा को थोड़ी देर ढककर रखें।
- 3
अब आटा की छोटी छोटी लोइयां बनाकर कचौड़ी बेल लें । कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर कचौड़ी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
- 4
सभी कचौड़ी को इसी तरह से बनाएं और तल कर निकाल लें।
- 5
गर्म गरम कचौड़ी को चना की सब्जी, प्याज और चटनी के साथ परोसें।
- 6
क्रिस्पी कुरकुरी चना दाल कचौड़ी
- 7
टिप्स
तेल मध्यम से धीमी आँच पर गरम करें और कचौड़ी को धीमी आँच पर तलें, इससे वह अंदर तक कुरकुरी बनेगी। एक साथ बहुत सारी कचौड़ियाँ तेल में न डालें, इससे तेल का तापमान कम हो जाता है।
तलने के बाद कचौड़ियों को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)