महाराष्ट्रीयन मिसल पाव

#CA26
Week _15
मिसल पाव खाने में बहुत ही तीखा और स्वादिष्ट होता है। यह महाराष्ट्रीयन रेसिपी है, मिसल पाव मटकी (मोठ) की दाल से बनता है।
महाराष्ट्रीयन मिसल पाव
#CA26
Week _15
मिसल पाव खाने में बहुत ही तीखा और स्वादिष्ट होता है। यह महाराष्ट्रीयन रेसिपी है, मिसल पाव मटकी (मोठ) की दाल से बनता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भीगी हुई मटकी की दाल को कुकर में डालकर दाल से दुगना पानी डालकर एक छोटी चम्मच नमक, आधी छोटी चम्मच हल्दी डालकर 3 से 4 सिटी लगाएंगे।
- 2
अब टमाटर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को धोकर रफली काट लेंगे। अब एक कढ़ाई में एक चम्मच कुकिंग ऑयल डालकर पहले प्याज को 1 मिनट भून लेंगे, फिर टमाटर को हरी मिर्च, अदरक को दो-तीन मिनट भून कर प्लेट में निकाल लेंगे।
- 3
अब सूखे हुए नारियल को बारीक बारीक चाकू से काट लेंगे।अब कढ़ाई में एक छोटी चम्मच कुकिंग ऑयल डालकर सारे साबूत मसाले, सूखा नारियल को हल्का सा रोस्ट कर लेंगे, फिर इन्हें ठंडा करके मिक्सी जार में दरदरा पीस लेंगे। अब टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक को ठंडा करके मिक्सी जार में डालकर पीस लेंगे।
- 4
अब कढ़ाई में 1 से 2 बड़ा चमचा कुकिंग ऑयल गरम करके जीरा,हींग, राई, करी पत्ता चटकाकर सारे कच्चे मसाले डालकर 1 से 2 मिनट रोस्ट करेंगे इसमें टमाटर प्याज की ग्रेवी डालकर तब तक भुनेंगे जब तक कढ़ाई अपना तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें उबली हुई मटकी दाल डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और चार गुना पानी डालकर अच्छी तरह पकाएंगे।
- 5
अब इसमें नमक डालकर मिसल को थोड़ी देर लो फ्लेम पर ढककर पकाएंगे। अब हमारा मिसल बनकर तैयार है अब इसमें ऊपर से हरा धनिया, गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करके एक बाउल में निकालकर पाव, नमकीन,गठिया, हरी मिर्च प्याज के साथ सर्व करें। खाने में बहुत ही चटपटा तीखा और स्वादिष्ट होता है।
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (6)