बिहारी लिट्टी चोखा(Bihari litti chokha recipe in Hindi)

#CA26
#week15
#भारत एक थाली में
#लिट्टी_चोखा
#bihari_recipe
भारत में जितनी बोली भाषाएं हैं उतनी ही विविधता यहां के खान पान में भी है। हर राज्य, हर गाँव हर शहर में कुछ ना कुछ अलग खाने को मिलता ही है।
हर राज्य का अपना पारंपरिक भोजन होता है जो थाली में परोसते ही वहां की संस्कृति और मौसम को दर्शाता है।
आज मैंने बिहार का पारंपरिक लिट्टी चोखा बनाया है, लिट्टी मुख्यतः चूल्हे या कोयले की आँच में बनती है जिसे आज मैंने ओवन में बनाया है और साथ में आलू टमाटर का चोखा बनाया है जिसे मैंने बिना लहसुन के बनाया है, क्यों कि मेरे घर में लहसुन नहीं खाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
आटे में नमक, बेकिंग सोडा और घी डालकर मिलाएं, पानी से सेमी सॉफ्ट आटा गूंथें, 15 मिनट ढककर रखें।
- 2
सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च, अचार मसाला, नींबू रस, सरसों तेल मिलाएं।
- 3
आटे की लोइयां बनाएं, सत्तू की स्टफिंग भरें, बंद करें और फ्लैट करें।
- 4
लिट्टी को घी लगाकर 180°C पर 30-35 मिनट बेक करें, बीच-बीच में पलटें।बेक्ड लिट्टी को घी में डुबो दें।
- 5
- 6
टमाटर, प्याज, हरी मिर्च भूनें, टमाटर छीलें, सबको काटें।
- 7
उबले आलू मैश करें, उसमें भुना टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, काला नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, नींबू रस, सरसों तेल मिलाएं।
- 8
लिट्टी को चोखा और हरी चटनी के साथ परोसें।
टिप्स
लिट्टी को तंदूर में सेंकने से और भी बेहतर स्वाद आता है। चोखा में लहसुन डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)