चेट्टिनाड मसाले के भरवा चिचिण्डा

चेट्टिनाड मसाले के भरवा चिचिण्डा
कुकिंग निर्देश
- 1
चिचिण्डा को चाकू से खुरचकर, 1.5 इंच के टुकड़े काटें और अंदर से खाली करें।
- 2
हरी इलायची, मोटी इलायची, हींग,जीरा, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, नारियल राई,फूल चक्र, जावित्री, जायफल लौंग काली मिर्च,मूंगफली,तेज पत्ता, दालचीनी को कढ़ाई में भूनें और मिक्सी में पीसकर चेट्टिनाड मसाला बना लें।अब इसमें एक चम्मच अमचूर पाउडर मिला लें लीजिए चेट्टिनाड मसाला तैयार है
- 3
प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को भी मिक्सी में पीस लें। कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल लेंगे तेल गर्म होने पर उसमें हींग और जीरा डालेंगे अब उसमें पिसा हुआ मसाला डालकर उसे लगातार चलाएंगे और प्याज को गोल्डन होने तक भुनेंगे
- 4
इसमें टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें।चिचिण्डा से निकला गूदा और चेट्टिनाड मसाला डालकर अच्छी तरह भूनें।जब मसाले मसाले में से तेल दिखने लगेतब गैस को बंद करें और मसाले को ठंडा करें
- 5
मसाले को चिचिण्डा के हर पीस में अच्छी तरह भर दें । फिर एक कढ़ाई मेंदो चम्मच तेल लेंगे तेल में हींग जीरा डालकर भरे हुए चिचिण्डा को रखेंगे और उसे पर 5 चम्मच चेट्टिनाड मसाला डालकर प्लेट से ढक देंगे भरे हुए चिचिण्डा को धीमी आँच पर पकाएँ जब तक नरम न हो जाए।
- 6
चिचिण्डा में से अपना खुद का पानी निकलेगा और वह उसी में गल जाएंगे ।जब सब्जी से अपना पानी सूख जाए और तेल निकालने लगे तब उसे गरमा गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें
- 7
यह सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और ताकतवर होती है ।
टिप्स
मसालो को पहले अच्छे से भून लें ताकि उनका स्वाद और भी बढ़ जाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स