कच्चे केले की ड्राई सब्जी (Kache kele ki dry sabji recipe in hindi)

ये बहोत ही स्वादिस्ट लगती है खाने में और इसे आप रोटी पराठा या नान कुलचा के साथ खाएंगे तो मज़ा दोगुना बढ़ जायेगा.
कच्चे केले की ड्राई सब्जी (Kache kele ki dry sabji recipe in hindi)
ये बहोत ही स्वादिस्ट लगती है खाने में और इसे आप रोटी पराठा या नान कुलचा के साथ खाएंगे तो मज़ा दोगुना बढ़ जायेगा.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कच्चे केले को धो कर कट कर लेंगे छोटे छोटे टुकड़ो में
- 2
अब थोड़े से आयल में फ्राई कर लेंगे सारे केले के टुकड़ो को और प्लेट में निकाल लेंगे
- 3
अब कढ़ाई में आयल डालेंगे गरम होने पर पंचफोरन तेज पत्ता लाल मिर्च दालचीनी डाल देंगे और तड़क जाये तो प्याज़ डाले और पिंक होने तक भूनिये
- 4
अब नमक हल्दी गरम मसाला धनिया पाउडर जीरा पाउडर टोमेटो सब डाल कर सॉफ्ट होने और आयल छोड़ने तक पकाएंगे..
- 5
अब सारे मसाले भून चुके है १ गिलास पानी डाले और भुने हुए केले डाल कर ढक देंगे मध्यम फ्लेम कर लेंगे ७-१० मिनिट में रेडी हो जायेगा आपकी कच्चे केले की सब्जी....
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स