सूजी हार्ट पफ पूरी (Suji Heart Puff Puri recipe in Hindi)

#सूजी
सूजी से बनी ये स्नेक्स बहुत ही कुरकुरी और खस्ता हैं और ये चाय का परफेक्ट पार्टनर हैं,इस स्नेक्स का चाय के साथ आंनद लें !
सूजी हार्ट पफ पूरी (Suji Heart Puff Puri recipe in Hindi)
#सूजी
सूजी से बनी ये स्नेक्स बहुत ही कुरकुरी और खस्ता हैं और ये चाय का परफेक्ट पार्टनर हैं,इस स्नेक्स का चाय के साथ आंनद लें !
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी को मिक्सर जार में डाल कर पाउडर बना लें !
- 2
अब एक बाउल में सूजी, अजवाइन, काली मिर्च, तेल और नमक मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर आटा गुँथ लें, और इसे ढक कर 10मिनिट के लिए रख दें !
- 3
अब एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और घी डाल कर मिक्स करें, धयान रहे कोई गाठे ना हो!
- 4
अब आटे को 6 बराबर भागो में बाँट देंगे, अब एक लोई लेकर पतला बेल लेंगे, इसी तरह दो और रोटी बेल लेंगे !उसके बाद इसके ऊपर तैयार स्लरी लगा कर दूसरा रोटी रख कर इसके ऊपर भी स्लरी लगा कर, तीसरा बेला हुआ रोटी रख कर ऊपर से स्लरी लगा कर दोनों और से रोल कर लेंगे !
- 5
अब तैयार रोल को 1 इंच के टुकड़े में काट लें !और बेलन से हल्के हाथो से बेल लें !
- 6
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, और बेला हुआ पफ पूरी दोनों और से कुरकुरा और सुनहरा होने तक तल लें!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स