इंस्टेंट मूंग दाल का हलवा(Instant Moong Dal Ka Halwa recipe in Hindi)

इंस्टेंट मूंग दाल का हलवा(Instant Moong Dal Ka Halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
ये सब सामग्री की आवश्यकता है।
- 2
छन्नी मे दाल को डालकर धो ले और पानी सूखने तक उसमे रखे।
- 3
पानी निकल जाये तब किसी सूखे कपङे मे डालकर पानी सूखने तक पोछ ले और पैन मे ड्राई रोस्ट कर ले।
- 4
मिक्सर जार मे भूनी दाल को डालकर 3-4 बार चला कर पीस ले बहुत पाउडर नही बनाये।
- 5
पैन मे 2 टेबल स्पून देशी घी डाले और 2 टेबल स्पून सूजी डाले
- 6
पीसी हुई दाल मिलायें और चलाते हुए भूने ।
- 7
दूध मे केसर घोल कर साइड में रख दे।
- 8
जब सूजी और दाल भून जाये तब केसर मिक्स दूध डाले और चलाते रहे और साथ मे पानी मिलाये चलाते रहे।
- 9
आवश्यकतानुसार चीनी मिक्स और चलाते हुए भूने।
- 10
इलायची पाउडर मिक्स करे और साथ मे चलाते रहे।
- 11
चलाते हुए भूनते रहे जब तक दूध सूख नही जाता।
- 12
जब हल्वा पैन मे चिपकने लगे तब थोङा थोङा देशी घी डाले और मिक्स करते हुए भूनते रहे।
- 13
एक पैन मे थोङा सा घी डालकर काजू और किशमिश भूने और हल्वे मे मिक्स करे।
- 14
जब मिश्रण किनारा छोङने लगे और घी अलग होने लगे तब गैस बंद कर दे ।
- 15
प्लेट मे निकाल ले और कटे हुए बादाम और पिस्ता और खरबूजे के बीज के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स