आलू मटर दही वड़ा (Aloo Matar Dahi vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भिगी हुई उड़द की दाल को मिक्सर जार मे डाल कर बारीक पीस ले।
- 2
स्वाद अनुसार नमक और सोडा डाल कर अच्छी तरह से फेट ले।
- 3
एक बाउल मे आलू को मैश करके डाले फिर क्रश हरी मटर नमक हरी मिर्च हरी धनिया चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिक्स करे।
- 4
अब आलू मिश्रण से छोटे छोटे गोले बना ले।
- 5
उड़द दाल के पेस्ट मे डिप करे।
- 6
एक कढ़ाई में तेल गरम करे और वड़ा डाल कर मिडियम आंच पर अलट पलट कर गोल्डन होने तक तले इसी तरह सभी बना ले।
- 7
अब एक सर्विग प्लेट में आलू मटर का वड़ा रखे वड़े के उपर 1 -2 बड़े चम्मच दही डाले स्वाद अनुसार चाट मसाला भूना जीरा काला नमक लाल मिर्च पाउडर छिड़के।
- 8
1 छोटा चम्मच या स्वाद अनुसार इमली कि मीठी चटनी डाल कर सर्व करे।
- 9
हरी धनिया पत्ती से सजा कर सर्व करे आलू मटर दही वड़ा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7973863
















कमैंट्स