हरी मिर्ची का तीखा ठेचा (Hari mirchi ka theekha thecha recipe in hindi)

#चटनी
#goldenapron
यह एक महाराष्ट्रीयन पारंपरिक चटनी का प्रकार है । बहुत ही स्पाइसी और टेस्टी होता है। हर महाराष्ट्रीयन घर में रोज खाने के साथ जरूर परोसा जाता है। भाकरी पूरी पराठे के साथ बहुत अच्छा लगता है, अगर तीखा तीखा ठेचा बना हो, तो सब्जी की भी जरूरत नहीं होती।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री एकत्रित करें, प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन को मोटा मोटा काट लें।
- 2
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर 2 मिनट के लिए भूनें।
- 3
गैस की आंच बंद कर दें और मोटा कटा धनिया डाल दे। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
- 4
मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब उसमें स्वादानुसार नमक मिला दे और मिक्सी जार में निकालें, ऊपर से नींबू का रस भी मिला दें
- 5
सिर बट्टे पर या मिक्सी में मोटा मोटा पीस लें
- 6
भाकरी, पूरी, पराठे या रोटी के साथ परोसें मस्त तीखा तीखा चटपटा ठेचा। इसकी खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)