चिकन भरता (Chicken Bharta recipe in Hindi)

#ईददावत
चिकन का भर्ता एक मसालेदार यम्मी रेसिपी है। जिसे बहुत जल्दी बनाकर तैयार किया जा सकता है, ये डिश ढाबों में बहुत ज़्यादा बनाई जाती है। मैं इस बार ईद मैं घर पे बनाई हैं, तो क्यों ना इस बार आप भी बनाएं ये टेस्टी व यम्मी डिश.

कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले आप एक भगोने में मीडियम गैस पर पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। पानी गर्म होने पर इसमें चिकन, तेजपत्ता, लौंग छोटी इलायची और बड़ी इलायची डालकर उबाल लें और हल्का सा नमक भी डाल लें। चिकन को जब तक उबालें जब तक कि चिकन का सारा मास हड्डी से अलग न हो जाए।
- 2
इसके बाद आप मीडियम गैस पर एक कढाई में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के बाद इसमें ज़ीरा डालकर चटकाएं
ज़ीरा चटकते ही इसमें प्याज़ डलाकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें।फिर इसमे अदरक-लहसुन,लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, ज़ीरा पाउडर में थोडा सा पानी डाले. - 3
अब इस मसाले के पेस्ट को कढाई में डालकर तीन से पांच मिनट तक लगातार चलाते हुए अच्छे से भून लें। और फिर इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर, नमक डाले.
- 4
मसाला भून जाये तो इस मे चिकन भी डाल दें।
तीन से पांच मिनट बाद इसमें दही, काजू का पेस्ट, मक्खन, गर्म मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और चार से सात मिनट तक ढककर पकाएं।
- 5
अब आपका यम्मी चिकन का भर्ता बिलकुल तैयार है।
- 6
गैस को बंद कर दें और इसे एक बाउल में निकाल लें अब ऊपर से उबले हुए अंडे, प्याज़ और हरे धनिया डालकर गार्निश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स